..................... Urfi Javed again wore weird dress but after seeing her good deeds people start praising her - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने एक बार फिर से पहनी अटपटी ड्रेस, लेकिन ये देखकर इस बार लोगों ने की एक्ट्रेस की तारीफ

Urfi Javed

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद एक ऐसी सेलेब्रिटी है, जो लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। कभी अपनी बातों से तो कभी अपनी हरकतों की वजह से वो चर्चा का केंद्र बनी ही रहती हैं। एक बार फिर से उनका एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है, जो लोगों को हैरान कर रहा है।

उर्फी जावेद को शाम को कटआउट ड्रेस में नजर आईं और उनका फैशन देखकर एक बार फिर से लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि उर्फी ने ब्लैक कलर की नी लेंथ ड्रेस पहनी हुई है। उनकी इस ड्रेस में आगे से कट बने हुए हैं वो काफी आड़े-टेढ़े हैं। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उर्फी ने काफी ज्यादा बड़ी हाई हील्स पहनी हुई हैं।

इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से उतरती हैं और डिग्गी से पैपराजी के लिए पिज्जा के डब्बे निकालती हैं और उन्हें एक-एक करके देती हैं। आपको बता दें, कल उर्फी जावेद ने पैपराजी से वादा किया था कि वो उनके लिए पिज्जा लेकर आएंगी और फिर वो लेकर भी आ गईं।

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग उर्फी की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'एक बात तो है बंदी का दिल अच्छा है, बस कपड़े अच्छे पहनने लग जाए', दूसरे यूजर ने लिखा- ये सभी नेपो किड्स से कहीं बेहतर है और सच्ची इंसान है! उसे और अधिक प्यार और शक्ति मिले'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'भले ही ये कपड़े अजीब पहनते है पर दिल की सही लगती है..कभी मीडिया के लिए बैग ले आती है ताकि बारिश से कैमरा ना भीगे। कल बोली थी पिज्जा लाने के लिए देखो आज पिज्जा ले आई..इतना तो शायद और कोई नहीं सोचता होगा'। एक और यूजर ने लिखा- 'निश्चित रूप ये सभी सेलेब्स से कहीं बेहतर है और मुझे लगता है कि ज्यादातर सेलेब्स की ड्रेस ज्यादा अजीब होती हैं, लेकिन हम इन्हीं पर केवल इस तरह टिप्पणी करते हैं जैसे कि वह सॉफ्ट टारगेट हो।'

बता दें कि उर्फी अपने इसी अंदाज के लिए मशहूर हैं वो कपड़ों के साथ साथ भी चीज को बदन पर लगाकर ड्रेस बना लेती हैं। उर्फी अपने इस अंदाज के कारण विदेशों में भी नाम काम रही हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनका हर एक्सपेरिमेंट लोगों को हैरान कर देता है।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X