बिना टॅाप के Urfi Javed का मुंहतोड़ जवाब , Video में बोलीं- मेरे घटिया लुक को बर्दाश्त करना पड़ेगा

उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपनी टॅापलेस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके पीछे की वजह अनुपमा टीवी शो के वनराज शाह यानी कि सुधांशु पांडे को जवाब देना है। खुद उर्फी जावेद ने टॅापलेस फोटो के साथ कैप्शन में खुद को ट्रोल किए जाने को लेकर करारा जवाब दिया है। कुछ दिन पहले दिवाली पर उर्फी की टॅापलेस फोटो को देख सुधांशु पांडे ने इसे घटिया बताया था।
हालांकि उस वक्त उर्फी ने सुधांशु को जवाब दिया था। लेकिन एक बार फिर से वह अपनी टॅापलेस फोटो के साथ सुधांशु पांडे के साथ उन सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए दिख रही हैं , जो कई बार एक्ट्रेस पर गंदगी फैलाने का आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। अपने इस टॅापलेस वीडियो के साथ उर्फी ने मजबूत मैसेज लिखा है।
अपने पोस्ट में उर्फी ने लिखा है कि जब तक आप ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक खरीदने जितने अमीर नहीं बन जाते हैं। तब तक आप लोगों को मेरे इस घटिया लुक को बर्दाश्त करना पड़ेगा। उर्फी ने आगे लिखा है कि आप दुनिया को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। आप केवल एक औसत इंसान हैं। जो सोचते हैं कि एक लडकी जो कुछ भी पहनती हैं उस पर कमेंट करना उनका काम है।
उर्फी के इस वीडियो पर उन्हें मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। याद दिला दें कि सुधांशु ने लिखा है कि मुझे बहुत गुस्सा आता है। कोई दिवाली के इस मौके पर इस तरह का बेहूदा मजाक कैसे कर सकता है? कम से कम भगवान के लिए शर्म करो। उर्फी ने जवाब में लिखा था कि आप दुनिया को कंट्रोल नहीं कर सकते। शो मं डायलॉग नहीं मिल रहे। तो सोचा होगा उर्फी पर बोलकर पब्लिसिटी ले लूं? जब तक आप इतने अमीर नहीं बन जाते कि इंस्टाग्राम , फेसबुक को खरीद सकें। तब तक आपको मुझे टॅालरेट करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











