..................... Urfi javed again goes topless for latest look got trolled netizens says raise your hand says jai shree ram - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद ने T*pless होकर काटा बवाल, गुस्साए-भिन्नाए लोग बोले-हिम्मत है तो हाथ उठाकर बोल- जय श्रीराम...

Urfi javed

Urfi Javed Latest Look: उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। दरअसल वह अपने अतरंगी फैशन सेंस और अजीबोगरीब ड्रेसेस को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है।

उर्फी जावेद को अक्सर अजीबोगरीब कपड़ों के चलते ट्रोल भी हो जाना पड़ता है। हालांकि इसके बावजूद भी वह अपने इनकार नाम से पीछे नहीं हटती है और हर बार कुछ ना कुछ हटके करती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद फैंस को 440 वाट का झटका दे रही हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पिंक कलर का कट आउट ड्रेस पहने हुए नजर आई। उन्होंने एक ब्रेस्ट पर अपना हाथ रखा हुआ है और दूसरे पर कपड़े का फूल लगाया हुआ है।

उर्फी जावेद के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने पिंक कलर की स्कर्ट और मैचिंग बूट्स भी पहने हुए हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री का हेयर स्टाइल भी थोड़ा अलग लग रहा है। हालांकि आपको बता दें की एक्ट्रेस इस वीडियो के चलते एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। उन्हें लोग फिर से ट्रोल करने लग गए हैं। एक शख्स ने लिखा, "हाथ उठाकर बोलो- जय श्रीराम।"

उर्फी जावेद इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं और उनको भला बुरा कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "लड़की के नाम पर कलंक है और देश ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रहा है जो कि काफी अजीब है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "उसकी मां को उस पर गर्व होगा।" हालांकि कुछ लोगों ने अभिनेत्री को ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X