उर्फी जावेद के निशाने पर अब आए सद्गुरु जग्गी वासुदेव, जानें क्यों सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं जो अक्सर अपनी आउटफिट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी बात भी बेबाकी से रखती हैं और आलोचकों को करारा जवाब देती हैं। लेकिन, इस बार उर्फी जावेद के निशाने पर गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव हैं। उर्फी जावेद ने उनके द्वारा की गई एलजीबीटीक्यू समुदाय पर टिप्पणी की आलोचना की है और अपनी भड़ास निकाली है।
उर्फी जावेद ने सद्गुरु का एक वीडियो शेयर किया है और एलजीबीटीक्यू समूह के पक्ष में अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने सद्गुरु की बातों को प्रोपेगेंडा कहा है। उर्फी जावेद ने कहा है- 'जो कोई भी इनका अनुसरण करता है, कृपया मुझे अनफॉलो कर दे। तो, एलजीबीटीक्यू वास्तव में उनके अनुसार एक कैम्पेन है। यह सही भी है, क्योंकि अभियान में शामिल लोग अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में खुलकर बात करने में सक्षम हैं।'
साथ ही उर्फी जावेद ने लिखा है- इस तरह के विचारों को नहीं बढ़ावा देना चाहिए। एलजीबीटीक्यू को हमारी जरूरत नहीं है। कम्युनिटी को हमारे समर्थन की जरूरत है। सदियों से लोगों को अपनी सेक्सुएलिटी को छिपाने के लिए मजबूर किया गया। कोई और होने का दिखावा करना। हमें अभियान चलाने की जरूरत है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसे प्यार करना चुनते हैं। आपको स्वीकार किया जाता है।'
बता दें कि, उर्फी जावेद सदगुरु की निंदा करने के बाद सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं, पिछले दिनों रैपर हनी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में हनी सिंह का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि, देश की सभी लड़कियों को उर्फी की तरह निडर और बहादुर होना चाहिए। उर्फी जावेद हाल ही में डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X4' में नजर आई थीं। उर्फी जावेद अक्सर अपनी आलोचना करने वालों के खिलाफ भी खुलकर बोलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












