ब्रेकअप के बाद दिखे डिनर डेट पर..अब कह दिया ''इस्तेमाल करने के लिए शुक्रिया''!
उपेन पटेल ने एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना को कहा 'मुझे इस्तेमाल करने के लिए शुक्रिया।'
बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या टेलिवीज़न इंडस्ट्री..यहां कब क्या कैसे हो जाए इसका अंदाज़ा लगाना आसान नहीं होता। जो दिखता है वो होता नहीं, और जो नहीं होता वो दिखता है। पिछले दिनों एक्स कपल करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल को एक साथ देखा गया था, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
अब इन्हीं कयासों को तोड़ते हुए उपेन के कुछ ट्वीट्स सामने आ गए हैं जिसमें वो करिश्मा को भला बुरा कहते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने करिश्मा को खुद को इस्तेमाल करने का आरोप तक लगा डाला।


Click it and Unblock the Notifications











