Oooo..उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का रोमांटिक 'स्पा डेट'!
[टेलीविजन] करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के रोमांस की खबरें आजकल काफी सूर्खियों में हैं। फरवरी में अपने पहले वैलेंटाइन डे की तस्वीरें शेयर करने के बाद उपेन ने इस बार अपनी स्पा डेट की तस्वीरें शेयर की हैं। जी हां, उपेन और करिश्मा बिग बॉस से निकलने के बाद खुद को एक दूसरे से दूर नहीं रख पा रहे हैं और हर जगह साथ जाते दिख रहे हैं।

हाल में दोनों को स्पा डेट पर साथ में देखा गया। उपने ने इसकी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और कैप्शन दिया था..मैं पूरी दुनिया को एक हाथ से जीत सकता हूं, जब तक मेरा दूसरा हाथ तुम थामे रहो.. आपको बता दें, इस तस्वीर में करिश्मा और उपेन एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
पढ़ें- आधी रात..और करिश्मा और उपेन का स्मूच, देखिए PICS
बिग बॉस सीजन 8 खत्म हुए एक महीना बीत चुका है। और यह कपल उसके बाद एक साथ हैं। यहां तक कि दोनों ने अपनी जोड़ी को नाम भी दिया है..UpMa..आप समझ ही गए होंगे कि जिस तरह दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं, उसी तरह दोनों ने अपने नामों को भी जोड़ लिया है। दोनों को आम तौर पर पार्टियां करते, डेटिंग और डिनर पर जाते देखा जा रहा है। यहां तक की दोनों एक बार लंदन की यात्रा भी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि करिश्मा उपेन के परिवार से मिलने लंदन गईं थी।
आपको बता दें, बिग बॉस शो के दौरान उपेन और करिश्मा काफी करीब थे। उपेन ने शो में करिश्मा को घुटनों पर बैठकर एक रिंग देकर प्रपोज भी किया था। साथ ही उन्होंने बातों ही बातों में कहा था कि जल्द ही वे करिश्मा को दुनिया के सामने रियल रिंग पहनाएगें।


Click it and Unblock the Notifications