2021 में इन 5 वेब सीरिज के नए सीजन दिल जीतने के लिए हैं तैयार- द फैमिली मैन 2 से लेकर दिल्ली क्राइम 2
पिछले कुछ सालों में अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, ऑल्ट बालाजी, सोनी लिव और डिज्नी+हॉटस्टार ने खुद को भारत में प्रीमियम कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया है। साल 2020 ओटीटी के नाम रहा। कई बेहतरीन सीरिज ने दर्शकों का दिल जीता है। वहीं, अब नए साल में भी इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने अपनी कमर कस ली है। कई सीरिज हैं, जिनके नए सीजन आप 2021 में देखना चाहेंगे।
विभिन्न शैली और कंटेंट की विविध रेंज के साथ, वर्ष 2021 निश्चित रूप से बिंज-वॉच एक्सपीरिएंस होगा जिसका हम सभी को इंतज़ार है। यही वजह है कि भारत द्वारा ओटीटी कंटेंट जेनरेशन और कंसम्पशन के खेल में आगे बढ़ने के साथ, हम हर रोज चौबीसों घंटे नए-नए मनोरंजन के लिए तैयार हैं।
इन सभी सीरिज को लेकर दर्शकों में बहुत उत्सुकता है। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरिज 'तांडव' को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इन नई सीरिज से काफी उम्मीदें बंधी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











