कपिल की 'बुआ' हुई नाराज़, दी कोर्ट जाने की धमकी!
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में बुआ का किरदार निभाने वालीं उपासना सिंह ने कपिल के नए शो द कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया है। जिसके लिए शायद अब उनको पछतावा भी हो रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उपासना ने कुछ बातें कहीं जिससे उनका पछतावा साफ नज़र आ रहा है। हालांकि उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं कहा लेकिन समझदार को तो इशारा ही काफी होता है।

उपासना ने शो के बारे में भी खूब बुराई की। उन्होंने कहा कि वहां काम करने में मुझे मज़ा नहीं आता था। कभी-कभी तो ऐसा लगता था कि ये कोई कॉमेडी शो है ही नहीं क्योंकि स्क्रिप्ट बहुत खराब होती थी। दूसरी बात ये कि उन्होंने अपना कमिटमेंट तक पूरा नहीं किया था। इन्होंने मुझे शो में केवल इसलिए रखा था ताकि इन्हें अच्छी टीआरपी मिले। अब जब ये शो अच्छी टीआरपी पा रहा है तो इन्होंने मुझे यूज़लैस समझ लिया है।
[नैतिक होगा लापता, तो नायरा आएगी अक्षरा के करीब!]
साथ ही उपासना ने शो पर फीस न देने के भी आरोप लगाए हैं। उपासना ने कहा कि इन्होंने मुझे केवल दो एपिसोड्स की फीस दी है जबकि इनका कमिटमेंट 30 दिन का था। और अब ये लोग कह रहे हैं कि इन्होंने मेरे सारे ड्यूज़ क्लियर कर दिए हैं। उपासना ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इन्होंने मेरी पेमेंट रोकने की कोशिश की तो मैं इन्हें कोर्ट तक लेकर जाउंगी।
देखें 'बुआ' का अलग-अलग अंदाज़


Click it and Unblock the Notifications