Shock...अपनी रोजी रोटी के लिए मुझे कपिल शर्मा की जरूरत नहीं है...
कपिल शर्मा शो को लेकर उपासना सिंह ने कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट।
कपिल शर्मा शो से विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तभी तो इस बार कपिल की बुआ ने शो को लेकर कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं।
Shh..सुपरस्टार नहीं..फिर भी ये तस्वीरें मचा रही हैं तूफान..VIRAL..संभल कर देखें...
एक ऑनलाइन पोर्टल से की गयी बातचीत में उपासना सिंह ने कहा कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गिने चुने ही किरदार थे और कॉन्ट्रैक्ट के तहत हम अन्य चैनल्स के लिए काम नहीं कर सकते थे।

हालांकि द कपिल शर्मा शो में ऐसा नहीं है। मैं इस शो के अलावा बाकी चैनल्स पर भी शो कर सकती हूं।हाल ही में कपिल शो में उपासना की एंट्री हुई और फिर वह गायब हो गयी इस पर कई तरह की निगेटिव रिपोर्ट सामने आयी।
Recommended Video

इस पर उनका कहना है कि मैं अपनी रोजी रोटी के लिए द कपिल शर्मा शो पर निर्भर नहीं हूं।विदेशों में भी कुछ शो कर रही हूं, जिनमें से एक दुबई में सुनील ग्रोवर के साथ है और दूसरा कनाडा में एक पंजाबी शो है।
मैं काफी सारे डेली शो कर चुकी हूं और अब मैं उन्हीं कपड़ों और किरदारों के बीच और ज्यादा सहज महससू नहीं सकती। अब मैं अलग तरह के किरदार करना चाहती हूं। मैं एक ही प्रोजेक्ट को सालों तक करके अपने काम को इंजॉय नहीं कर पाती हूं।
वैसे क्या आपको पता है कि उपासना की निजी जिंदगी कई तरह के विवाद से घिरी हुई है। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
