OMG..कपिल शर्मा हो या कृष्णा अभिषेक..मैं दोनों के लिए तैयार हूं...
कपिल शर्मा किसी ना किसी वजह से बीते कई दिन से खबरों में छाए हुए हैं। कभी अपने शो की गिरती हुई टीआरपी को लेकर तो कभी अपने शूटिंग कैंसल करने के मसले को लेकर।
लेकिन इस बार कपिल शर्मा के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि भारती सिंह के बाद उपासना सिंह भी कपिल सो को अलविदा कह चुकी हैं।

तभी तो उपासना जल्द ही आपको कृष्णा अभिषेक के शो द ड्रामा कंपनी में एक खास एपिसोड में दिखाई देगी। जब उपासना सिंह से यह पूछा गया कि क्या आप दोबारा कपिल की बुआ या मौसी की भूमिका में दिखाई देंगी।
Recommended Video

Shock..राम रहीम जेल में नहीं होते तो..सलमान खान के साथ...ब्लॉकबस्टर प्लानिंग !
तो उनका कहना था कि मुझे कपिल शर्मा या उनके शो से किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। मैं उनके साथ हमेशा काम करने के लिए तैयार हूं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि ड्रामा कंपनी शो का मुझे हिस्सा बनने का मौका मिला।
मैं इस शो के सभी सदस्यों को काफी लंबे समय से जानती हूं। यह शो मेरे परिवार जैसा है। कृष्णा अभिषेक हो या कपिल शर्मा ।
मुझे किसी के भी साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। मुझे केवल अच्छे काम की तलाश रहती है। मेरे लिए किरदार और काम मायने रखता है।
सलमान खान..ब्लाॅकबस्टर कमबैक..सुपरस्टार की ऐसी डिमांड..होश उड़ा देगी..
ताज्जुब होगा कि इस पूरे विवाद के कारण कपिल की पूरी टीम के साथ ऐसा कुछ हुआ है कि आप हैरान हो जायेंगे। यहां देखें एक खास रिपोर्ट....


Click it and Unblock the Notifications
