इस एक्ट्रेस को देर रात गलत काम करने के लिए बुला रहा था डायरेक्टर, रो-रोकर हसीना का हुआ बुरा हाल

Upasana Singh Casting Couch: जुड़वा, मैं प्रेम की दीवानी हूं और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच का अपना परेशान करने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्ट, जो उनके पिता की उम्र का था, ने उन्हें मीटिंग के बहाने मुंबई के जुहू में एक होटल में बुलाया, जो एक अनकंफर्टेब सिचुएशन में तब्दील हो गई।
देर रात होटल में बुलाया
49 साल की उपासन सिंह ने यह भी खुलासा किया कि घटना के बाद, उन्होंने खुद को सात दिनों तक एक कमरे में बंद कर लिया और कहा कि उन मुश्किल भरे दिनों ने उन्हें एक मजबूत महिला बनने में मदद की। सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उपासना ने कहा, "एक बड़े साउथ फिल्म डायरेक्टर ने मुझे अनिल कपूर के साथ एक फिल्म के लिए साइन किया था। मैं जब भी डायरेक्टर के ऑफिस जाती थी तो अपनी मां या बहन को साथ ले जाती थी। एक दिन, उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं हमेशा उन्हें अपने साथ क्यों ले जाती हूं। उन्होंने मुझे रात के 11:30 बजे बुलाया और मुझे 'सिटिंग' के लिए एक होटल में आने के लिए कहा। मैंने जोर देकर कहा कि मैं अगले दिन कहानी सुनूंगी क्योंकि मेरे पास वहां पहुंचने के लिए कार नहीं थी। लेकिन फिर उन्होंने पूछा, 'नहीं, तुम सिटिंग का मतलब नहीं समझी?'"
पंजाबी में दी गालियां
उपासना ने बताया कि डायरेक्टर संग बातचीत के बाद वह पूरी रात सो नहीं पाईं। उन्होंने बताया- "फिर मेरा सरदारनी वाला दिमाग सटका। उनका ऑफिस बांद्रा में था और अगली सुबह मैं वहां गई। उनकी तीन-चार लोगों के साथ मीटिंग थी। उनके सेक्रेटरी ने मुझे बाहर इंतजार करने को कहा, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैं अंदर घुस गई और उन लोगों के सामने पंजाबी में उन्हें करीब पांच मिनट तक लगातार गालियां देती रही। लेकिन जब मैं उनके ऑफिस से बाहर निकली, तो मुझे याद आया कि मैंने बहुत से लोगों को बताया था कि मैंने अनिल के साथ फिल्म साइन कर ली है।"
सात दिन तक नहीं छोड़ा कमरा
इस स्थिति को संभालने के तरीके के बारे में बात करते हुए, उपासना सिंह ने शेयर किया, "मैंने सात दिनों तक अपना कमरा नहीं छोड़ा। मैं लगातार रोती रही, सोचती रही कि मैं लोगों को क्या बताऊंगी। लेकिन उन सात दिनों ने मुझे और मजबूत बना दिया। मैं 'तेरी ऐसी की तैसी' जैसी थी। मेरी मां ने मेरा साथ देने के लिए कड़ी मेहनत की। मैंने उनके बारे में सोचा और फैसला किया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications











