जब डायरेक्टर ने आधी रात इस हसीना से होटल में बुलाकर मांगा फेवर, बोलीं- मैं 7 दिन तक...

Upasana Singh Casting Couch

Upasana Singh Casting Couch: अक्सर टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार हसीनाएं कास्टिंग काउच का शिकार होती है और इस पर खुलकर बात भी करती नजर आती है। आज हम आपको टीवी की एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बात की। दरअसल, हम बात कर रहे हैं उपासना सिंह की।

उपासना सिंह टीवी से लेकर फिल्मों में अपनी खास जगह बना चुकी है। अभिनेत्री को श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म 'जुदाई' से एक बड़ी सक्सेस हासिल हुई थी। उन्हें कई सारे टीवी शोज और फिल्मों में अभी तक देखा जा चुका है। इसी के अलावा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में उन्होंने कपिल शर्मा की बुआ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई।

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने के लिए उपासना सिंह को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने स्ट्रगल पर बात की। ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपना एक डरावना इंसिडेंट याद करते हुए कई खुलासे किया।

उपासना सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने फिल्में छोड़ दी थी और मैं नाम नहीं लूंगी, लेकिन एक साउथ के डायरेक्टर ने मुझको अनिल कपूर के अपोजिट कास्ट कर लिया था। मैंने अपने सभी रिश्तेदारों को भी यह खबर दे दी थी। फिर एक दिन डायरेक्टर का मुझे कॉल आया और होटल में सिटिंग के लिए बुलाया गया। तब मैं 17 साल की थी और समझ नहीं पाई।"

'जुदाई' एक्ट्रेस उपासना सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने उनसे कहा कि मैं अगले दिन आ जाऊंगी, क्योंकि मेरे पास होटल आने का कोई भी साधन नहीं है। फिर उन्होंने मुझे कहा कि वह मेरे लिए कार भेज देंगे। उन्होंने मुझे कहा कि तुम को सिटिंग का मतलब नहीं पता। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए सिटिंग तो करनी होती है।"

उपासना सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि वह डायरेक्टर की डिमांड को समझ गई। उसके बाद उन्होंने उसको खूब-खरी-खोटी सुनाई। हालांकि बाद में एक्ट्रेस के हाथ से अनिल कपूर के साथ काम करने का मौका निकल गया और इस पर वह काफी रोई भी थी। इस इंसिडेंट के बाद एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आया था।

इस पर आगे बात करते हुए उपासना ने कहा कि "मैं गुस्से से आग बबूला हो गई थी और मैंने कहा कि तुम ऐसा कैसे कह सकते हो? मैं डायरेक्ट को उसी के ऑफिस में डांट लगाई कि तुम मेरे पिता की उम्र के हो और तुम मेरे बारे में ऐसा कैसे सोच सकते हो। बाद में मैं खूब रोई और 7 दिन तक घर से बाहर नहीं गई। मेरी मां ने मुझे हिम्मत दी।"

More from Filmibeat

Read more about: upasana singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X