और ज़्यादा हंसने को हो जाएं तैयार..कपिल के शो में लौटा ये किरदार!
कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' देखने वाले ज़रा और ज्यादा हंसने के लिए तैयार हो जाएं। बताया जा रहा है कि इसमें एक ऐसा कैरेक्टर वापस आने जा रहा है, जिसे आप पहले शो में काफी पसंद किया करते थे। और हो सकता है कि आप अभी उन्हें मिस भी करते होंगे।

हम बात कर रहे हैं कपिल की बुआ की। जी हां..इस शो में बुआ का किरदार निभाने वालीं उपासना सिंह इस शो में वापस आ रही हैं। कपिल शर्मा के नए शो कपिल शर्मा शो में पहले गुत्थी की वापसी हुई और अब इस शो में कपिल की बुआ उर्फ उपासना सिंह की भी वापसी हो गई है। इस सप्ताह से उनके शो प्रसारित होना शुरू होंगे।
बता दें कि जब कपिल ने कलर्स चैनल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को छोड़कर सोनी टीवी पर नया शो शुरू किया था तब उपासना सिंह ने कलर्स चैनल के शो कॉमेडी नाइट्स में कृष्णा अभिषेक के साथ काम करना शुरू कर दिया। वहां उनका अनुभव बहुत खराब रहा। जिसके बारे में उन्होंने आवाज भी उठाई। उनकी यह हालत कपिल से नहीं देखी गई, शायद इसीलिए कपिल ने अपने शो से उपासना को जोड़ लिया।
Oopss..तो करन पटेल की बॉडी का ये था राज़...!
कहने वाले कह रहे हैं कि उपासना ने पिछले दिनों कपिल से मुलाकात कर उनके नए शो में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। कपिल के शो में नसीम विक्की की पत्नी के रूप में उपासना नजर आएंगी। नसीम भी इस शो में शामिल हो गए हैं। उपासना वाले एपिसोड जल्दी ही नजर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications












