Urfi Javed पर हुआ हमला ? आंख के पास से टपक रहा खून, चेहरे का कर दिया ये हाल

Uorfi Javed News: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि जब से उर्फी जावेद बिग बॉस के घर से निकली हैं तब से ही उनकी पॉपुलेरिटी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। उर्फी जावेद कभी अपनी अतरंगी ड्रेसेस को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वह अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर ट्रोल की जाती हैं। बीते कुछ दिनों में उर्फी जावेद के चेहरे पर कभी सूजन देखी गई तो कभी कई निशान चेहरे पर नजर आए, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देखकर लगता है कि किसी ने उर्फी जावेद का बुरा हाल किया है।
लहूलुहान दिखीं उर्फी
जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने चेहरे की तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि उर्फी की आंख के पास चोट लगी है और चेहरे के किनारे से खून बह रहा है। बता दें कि उर्फी जावेद पर हमला हुआ है जो किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही कैट ने किया है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उर्फी जावेद लिखती हैं- कैट पैरेंट्स। क्या आप रिलेट कर सकते हैं ? मैं सिर्फ सोफे पर बैठी हुई थी और मेरी कैट आई और उसने मुझे नोच लिया (गलती से)
कैट ने किया उर्फी जावेद पर हमला
उर्फी जावेद की पहली तस्वीर देख फैन्स को डर ही जाते हैं कि आखिर क्या हो गया ये, लेकिन बाद में जब वह हंसती हैं और वीडियो में कैट को डांट लगाती नजर आती हैं। वह हल्के हाथों से कैट को मारती भी हैं। इसी के साथ ही वह समझती भी हैं कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं कैट बनी एविल।


Click it and Unblock the Notifications











