Uorfi Javed बेच रही हैं अपनी मैजिकल ड्रेस, रखी है इतनी कीमत की खरीद लेंगे मुंबई में एक घर

Uorfi Javed Selling her magical dress: टीवी एक्ट्रेस और फैशन इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल के लिए याद की जाती हैं। आए दिनों उनकी नई ड्रेसेस फैन्स का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद नई और स्टाइलिश ड्रेसेस से लोगों का इम्प्रेस कर लेती हैं।
उर्फी जावेद बेचना चाहती हैं अपनी ड्रेस
बता दें कि एक बार उर्फी जावेद मैजिकल ड्रेस पहनकर आई थीं। उर्फी की यह ब्लैक कलर की ड्रेस कोई आम ड्रेस नहीं बल्कि मैजिक से भरी थी। जी हां, जैसे ही उर्फी तालियां बजातीं ड्रेस खुल जाती और ड्रेस से तितलियां निकलती और फुल पत्ते भी खिल उठते। जिस-जिसने यह ड्रेस देखी उस-उसने उर्फी जावेद की क्रिएटिविटी की तारीफ की।
उर्फी जावेद की ड्रेस की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
लेकिन बता दें कि अब उर्फी जावेद इस ड्रेस को बेचने जा रही हैं। जी हां, उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर इस खूबसूरत ड्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही उर्फी जावेद लिखती हैं- मेरे प्यारे दोस्तों, मैंने अपनी बटरफ्लाई ड्रेस बेचने का फैसला किया है। जिसे सभी ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि इस ड्रेस की कीमत मात्र 36690000 आरपीएस (3 करोड़ 66 लाख 99 हजार रुपये) है। जो भी लोग इस ड्रेस को खरीदने के लिए इच्छुक हैं वह मुझे DM करें।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि उर्फी के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हमें ये ड्रेस तो पसंद है, लेकिन क्या आप इसे ईएमआई पर देना पसंद करेंगी। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ड्रेस की कीमत कुछ ज्यादा ही नहीं है तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस ड्रेस के भाव को लेकर नेगोशिएट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications