बोल्ड सीन करवाने उर्फी जावेद के घर तक भिजवाए गए गुंडे, संघर्ष के दिनों को किया याद

उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' से उर्फी जावेद को जबरदस्त प्रसिद्धि मिली। इसके बाद अलग-अलग तरह के कपड़ों में स्पॉट की जाने वाली उर्फी अक्सर अपनी फैशन च्वाइस से सबको शॉक्ड कर देती हैं। कई बार इस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।

उर्फी जावेद ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। लेकिन, काफी सालों तक संघर्ष करने के बाद आखिरकार 'बिग बॉस ओटीटी' से उन्हें पहचान मिली। इस दौरान उन्हें काफी संघर्ष का सामना भी करना पड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान उर्फी जावेद ने इस बारे में बात की।

Uorfi Javed remembers struggling days and said, Producers manipulated her a lot to do bold scenes

उर्फी जावेद ने संघर्ष के दिनों के बारे में कहा- 'यह एक कठिन यात्रा थी, बहुत ज्यादा कठिन थी। मुंबई में कई समस्याएं सहनी पड़ी है, कैसे सर्वाइव किया है, मुझे पता है लेकिन रुकावटों के बगैर सफलता का मजा भी नहीं आता। मेरी जिंदगी एक टिपिकल स्ट्रगलर वाली थी। लोग बहुत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।'

उर्फी ने शेयर किया कि, कई बार उन्हें अचानक बिन बताए रिप्लेस कर दिया गया। सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें पता चलता था कि किसी ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। उर्फी जावेद ने बताया कि एक पौराणिक शो से उन्हें इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट काफी बोल्ड था। वहीं, एक वेब सीरीज में बोल्ड सीन करने से इनकार करने पर उन्हें परेशान तक किया गया।

उर्फी जावेद ने बताया- 'मुझे नहीं बताया गया कि वेब सीरीज में बोल्ड सीन हैं। जब मैं सेट पर गई तो वो मुझे यह कहकर मजबूर कर रहे थे कि मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वो जानते थे कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। मैंने वेब सीरीज नहीं की। मैंने झेला जो भी मेरे साथ हआ, लेकिन अगले दिन मैं सेट पर नहीं गई। उन्होंने मेरे घर पर गुंडे भेज दिए। मेरी रूममेट ने मुझे बताया कि वो लोग मुझे ढूंढ रहे थे, मैं डर गई थी। लेकिन क्या करें, डर से जीना थोड़ी छोड़ देंगे। आपको अपने डर का सामना करना होगा।'

लेकिन, उर्फी जावेद ने अब कड़े संघर्ष और मेहनत के बाद अपनी अलग पहचान बनाई है।उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X