Uorfi Javed Birthday Pics: अजीब से आउटफिट में भी बेहद कंफर्टेबल दिखीं उर्फी, वायरल हो रही तस्वीरें
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। आप उन्हें पसंद करें या नहीं लेकिन, एक बात तय है कि आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। सोशल मीडिया देखें और उर्फी जावेद की तस्वीरें ना दिखे, ऐसा असंभव है। अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर उर्फी काफी चर्चा में रहती हैं। अब 13 अक्टूबर को उर्फी जावेद ने अपने जन्मदिन के पहले प्री-बर्थडे बैश रखा और इस दौरान एक बार फिर वो अतरंगी आउटफिट में नजर आईं।
उर्फी जावेद 15 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। लेकिन उन्होंने पहले ही अपना प्री-बर्थडे बैश रखा जिसमें वो बोल्ड आउटफिट में पहुंची। काफी अजीबोगरीब इस आउटफिट में भी उर्फी जावेद बेहद सहज लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया।

बर्थडे बैश में पहनी ऐसी आउटफिट
पिंक आउटफिट में उर्फी जावेद की बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस आउटफिट में वो अपने कर्वी फिगर को भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आप भी देखें उर्फी जावेद की बर्थडे बैश की तस्वीरें।

आउटफिट ने मचाई सनसनी
उर्फी जावेद अपनी आउटफिट की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। एक बार फिर अपनी बोल्ड च्वाइस की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उनकी जन्मदिन की पार्टी में 'लॉकअप' फेम अंजलि अरोड़ा भी पहुंची थी।

यह बर्थडे है खास
उर्फी जावेद के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में उनका नया गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' रिलीज हुआ है और वो इसकी सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में भी उर्फी जावेद का अलग अंदाज नजर आया है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं और गाने को भी जमकर व्यूज मिल रहे हैं।

कई एक्टर्स से अधिक पैसे कमाती हैं उर्फी
उर्फी जावेद पैपराजी की भी फेवरिट हैं। पैपराजी उन्हें कवर करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।हालांकि, लोग हैरान भी रहते हैं कि उनके पीछे पैपराजी क्यों भागती है। एक इंटरव्यू में मशहूर पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी इसका खुलासा किया था।

मिलती है कवरेज
विरल ने जवाब देते हुए कहा था- 'सच यह है कि वह इस वक्त बॉलीवुड एक्टर्स से ज्यादा पैसे कमा रही है। वह हमारे लिए काम आ रही है.. इसीलिए हम उसे कवर करते हैं।'

पैपराजी की फेवरिट
उर्फी जावेद के बारे में आपको बता दें कि, वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। वह 24 साल की हैं और उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पढ़ाई भी की है। वो मीडिया में जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक जागा और काफी कम उम्र में ही उर्फी मुंबई आ गई। बिग बॉस ओटीटी में एलिमिनेट होने वाली वो पहली कंटेस्टेंट थीं लेकिन, इसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











