..................... Uorfi Javed On Father torture he does this until i get unconcious i left home without money - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद ने याद किया काला अतीत, 'बेहोश होने तक पापा मेरे साथ करते थे... और फिर मैं एक दिन..'

Urfi Javed

Uorfi Javed On Her Father: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद हर दिन अपने बेबाद अंदाज के जरिए लोकप्रिय होती जा रही हैं। उर्फी के एक से बढ़कर एक लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। अब उर्फी बड़े बड़े फैशन डिजाइनर्स के साथ भी काम कर रही है। हालांकि इतनी दौलत शोहरत बटोरने से पहले उर्फी का अतीत काफी दर्दभरा रहा है। अब बार फिर से उर्फी ने अपने खौफनाक अतीत पापा के टॉर्चर के बारे में बात की है।

ये तो सभी जानते हैं कि अपने बचपन के पैशन को उर्फी ने अपना करियर बनाया और आज वह दुनियाभर में मशहूर हैं. उर्फी बेखौफ और बोल्ड हैं, यही उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। हालांकि, वह हमेशा से ऐसी नहीं थीं। उनका बचपन बहुत दर्द भरा बीता है। पापा के टॉर्चर के बारे में वह कई बार अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने बताया है कि उन्होंने कैसे अपने पिता के टॉर्चर से लेकर करियर बनाने तक का कठिन सफर तय किया है।

हाल ही में, उर्फी जावेद ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है। उर्फी ने बताया कि कैसे बचपन से ही उनकी फैशन में दिलचस्पी थी। पिता भी हर रोज टॉर्चर करते थे। सुसाइड के भी ख्याल आते थे। उर्फी ने कहा, "मैं लखनऊ में क्रॉप टॉप के ऊपर जैकेट पहनती थी, वहां लड़कियों को इस तरह कपड़े पहनने की परमीशन नहीं थी। पापा अब्यूसिव थे, वह मुझे तब तक मारते थे, जब तक कि मैं होश नहीं खो देती थी। मुझे सुसाइड के ख्याल आते थे।"

उर्फी जावेद ने बताया कि पिता का टॉर्चर से ऊबकर वह 17 साल की उम्र में घर से भागकर दिल्ली आ गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं बिना पैसे ही घर से भाग गई। मैं ट्यूशन लेती थी और कॉल सेंटर में जॉब भी करती थी। इस बीच पिता ने हमारी फैमिली को भी त्याग दिया। मैं अपनी मां से मिली। मैं मुंबई आ गई और डेली सोप में छोटे-मोटे रोल किए। फिर मुझे बिग बॉस में आने का मौका मिला और यहां से मुझे पहचान मिली। मुझे हमेशा से फैशन पसंद था। फिर मैंने इसे चुना और मैं ट्रोल होने लगी। हर दिन मैं बोल्ड होती गई। मैंने दूसरों को अपने आप को डिफाइन नहीं करने दिया। मैं जल्द ही मुंबई में अपना घर खरीदने जा रही हूं।"

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X