Uorfi Javed संग हुआ बुरा हादसा ? पोल डांस करते हुए गिरीं धड़ाम, वीडियो देख चौंक गए फैन्स...

Uorfi Javed met with an bad accident: टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन आइकन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन और आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों कोई ना कोई वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर लाइमलाइट में आ जाती हैं।
प्रैक्टिस के दौरान उर्फी जावेद संग हुआ हादसा
लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख उनके चाहने वालों के होश उड़ गए हैं। जी हां, उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने डांस का वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह डांस प्रैक्टिस के दौरान धड़ाम से गिर जाती हैं।
पोल डांस करते हुए उर्फी गिरीं धड़ाम
दरअसल इन दिनों उर्फी जावेद पोल डांस की प्रैक्टिस में लगी हैं। हाल ही में उन्होंने पोल के साथ कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इसी के साथ ही उन्होंने स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद पोल पर तो चढ़ जाती हैं, लेकिन जैसे ही वह उतरने की कोशिश करती हैं वह गिर जाती हैं। उनकी डांस टीजर जल्द ही वहां आती हैं और वह उर्फी को संभालने की कोशिश करती हैं, लेकिन तब तक उर्फी जमीन पर गिर चुकी होती हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स के होश उड़ गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए रहा- हे भगवान अभी ही चोट लग जाती। वहीं दूसरे ने सलाह देते हुए कहा- जब तक ठीक ना हो जाओ तब तक किसी भी तरह का डांस अकेले मत करो। वहीं तीसरे ने कहा- चलो उर्फी ने कुछ नया ट्राई किया।


Click it and Unblock the Notifications












