उर्फी जावेद की खूबसूरती पर लगा दाग, बिगड़ गया पूरा चेहरा, खुद का ऐसा हाल देख रो पड़ीं एक्ट्रेस, SHOCKING VIDEO

Uorfi Javed

Uorfi Javed Viral Video: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अकसर अपने फोटो और वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उनके अतरंगी कपड़े उन्हें सबसे अलग बनाते हैं। जब से उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में नजर आई हैं तब से ही वह जमकर पॉपुलेरिटी बटोर रही हैं। खासतौर पर उर्फी जावेद बोल्ड आउटफिट्स की वजह से हेडलाइन में रहती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह अपनी डेली लाइफ और अपनी पर्सनल लाइफ को भी इंस्टा पर शेयर करती हैं।

फिलर ने बिगाड़ दिया चेहरा

लेकिन फिलहाल तो उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के लेटेस्ट पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है। जैसे ही उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर किया लोग तो उनके चेहरा देखकर दंग रह गए। दरअसल एक्ट्रेस आए दिनों कोई ना कोई फेस सर्जरी करवाती रहती हैं जिस वजह से उनका चेहरा काफी बार सूज चुका है। उन्होंने अपने सूजे हुए चेहरे के कई बार फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, लेकिन इस बार लिप फिलर करवाते हुए उर्फी जावेद ने अपना पूरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद इंजेक्शन लेती नजर आ रही हैं। जिसके बाद उनका पूरा चेहरा सूज जाता है और उनके होंठों की हालत तो बहुत ही बुरी हो जाती है।

वीडियो देख चौंक गए फैन्स

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद (Uorfi Javed) लिप फिलर करवाते हुए कहती हैं कि 'हे भगवान फिलर करवाते हुए ही मेरे लिप्स बुरी तरह से सूज गए। मुझे अपना चेहरा देख कर हंसी आ रही थी।' उर्फी आगे कहती हैं कि 'आखिरी तक आते-आते मेरी बहुत बुरी हालत हो गई थी। मैं इसके रिजल्ट पोस्ट करूंगी बाद में।' बता दें कि उर्फी जावेद का ऐसा हाल देख यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा करवाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप पहले से ही इतनी सुंदर हैं इन सबकी आपको जरूरत नहीं है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- नेचुरल ब्यूटी से कभी भी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X