ढलती उम्र में उर्फी जावेद की हो रही है ऐसी हालत दिखा दिया झुर्रियों वाला हुस्न, लोग बोले- अस्तकफिरुल्लाह..

Uorfi Javed Latest Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने अपने बोल्ड फैशन सेंस से एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है। इसके साथ ही उर्फी ने अब ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ढलती उम्र में भी उनका फैशन कायम ही रहेगा। उर्फी का फैशन कयामत तक जाएगा और इस बात का गवाह है उनकी एक नई तस्वीर। यूं तो उर्फी की ये तस्वीर पहली नजर में हर किसी को हैरान कर रही है और उन्हें एक दम से पहचाना भी नहीं जा रहा है।
उर्फी जावेद की इस लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो हसीना इस दौरान काफी बूढ़ी दिखाई दे रही हैं। उर्फी का बुढ़ापा और उनके चेहरे की झुर्रियां और उनके टूटे दांत फैंस को काफी हैरान परेशान कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि उर्फी ने फिल्टर के इस्तेमाल से ऐसी तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस की हंसी नहीं रुक रही है।
Yay pic.twitter.com/9snLZYWr8Q
— Uorfi (@uorfi_) September 23, 2023
उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही तमाम लोग उर्फी को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "ऐसे बुढ़ापा देखने से अच्छा है बूढ़ापा ही ना देखूं।" इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, "अस्तकफिरुल्लाह अस्तकफिरुल्लाह।"
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications