उर्फी जावेद ने की जैकी श्रॉफ की इच्छा पूरी,बना डाली चिया सीड्स से ड्रेस, कपड़े देख लोगों ने पकड़ लिया सिर...

Uorfi Javed made a dress with chia seeds: उर्फी जावेद अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके आउटफिट के काफी चर्चे होते हैं।
उर्फी कभी वह कपड़ों से ड्रेस बनाती दिखती हैं तो कभी छाते, कांच और फूलों की ड्रेस बना लेती हैं, लेकिन इस बार उर्फी एक ऐसी ड्रेस लेकर आई हैं जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया उर्फी का ये वीडियो
जी हां, हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उर्फी चिया सीड्स से ड्रेस बनाती नजर आ रही हैं। उर्फी अपनी टीम के साथ मिलकर इस ड्रेस को बनाने की तैयारी में लग जाती हैं। ये ड्रेस बनाना उर्फी के लिए आसान नहीं था क्योंकि इस ड्रेस को बनने में अधिक मेहनत और समय भी लगा। उर्फी ने कहा एक बार ट्राई किया था, लेकिन जब ठीक से नहीं उगा तो दोबारा कोशिश की। इस ड्रेस को बनने में 7 दिन लग गए।
जैकी दादा की इच्छा पर उर्फी ने बनाई ड्रेस
बता दें कि यह ड्रेस उर्फी ने जैकी श्रॉफ के कहने पर बनाई है। उर्फी की जैसे ही यह ड्रेस बनकर तैयार होती है वह इसे पहनकर तैयार हो जाती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उर्फी का ये लुक सभी को काफी अट्रैक्टिव लगा। इतना ही नहीं लोगों ने उर्फी के अटेंप्ट की जमकर तारीफ भी की। उर्फी के इस वीडियो को देख सितारों और यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई।
उर्फी के ड्रेस को दिख सितारों ने भी किए कमेंट्स
सबसे पहले को कृष्णा मुखर्जी कमेंट करते हुए कहती हैं- ये बहुत अच्छा है। वहीं शालिनी पासी भी कमेंट करेत हुए हार्ट इमोजी बनाती हैं। उर्फी की इतनी मेहनत और स्टालिश कपड़े देख हिमांशी खुराना ने भी कमेंट कर उर्फी की तारीफ की। जी हां, हिमांशी लिखती हैं- तुम्हें एक जल्द ही अपना ब्रॉड खोल लेना चाहिए, डिजाइनर। इसके अलावा कई यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उर्फी में एक बात तो है कि वह किसी की कॉपी नहीं करती। तो वहीं दूसरे ने लिखा- डाइट वाला खाना था अब डाइट वाली ड्रेस भी आ गई।


Click it and Unblock the Notifications











