..................... Uorfi Javed climbs 400 stairs in knee at som babulnath temple in mumbai muslims troll napak musalman - Hindi Filmibeat

VIDEO: घुटनों के बल चढ़ाई कर उर्फी जावेद ने इस मंदिर में टेका मत्था, लोग बोले- अस्तगफिरुल्लाह नापाक मुसलमान

Uorfi Javed At Temple

Uorfi Javed At Temple: बोल्ड फैशन च्वाइसेस के साथ साथ बेबाक बयानों को लेकर लाइमलाइट बटोरने वाली उर्फी जावेद अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उर्फी जावेद अपने किसी लुक को लेकर नहीं मंदिर जाने को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं लेकिन इस बार उर्फी जावेद घुटनों को बल मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची।

उर्फी जावेद ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पैरों के बल नहीं, बल्कि अपने घुटनों के बल चलती हुई नजर आ रही हैं। अब उर्फी जावेद ऐसा क्यों कर रही हैं? ये भी जान लेते हैं। दरअसल, वो मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। आज एक्ट्रेस ने मुंबई के सोम बाबुलनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं। एक्ट्रेस टी शर्ट और जींस पहनकर मंदिर पहुंची हैं।

इस दौरान उन्होंने टोपी भी लगाई हौ और दुपट्टे से अपना सिर भी ढका हुआ है। मन्नत पूरी करते हुए घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने सोम बाबुलनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'घुटनों के बल बाबुलनाथ मंदिर चढ़ी और दुपट्टा इकलौता स्ट्रगल था।' अब इस वीडियो में उर्फी जावेद की श्रद्धा साफ नजर आ रही है।

जहां तमाम लोगों को उर्फी की ये भक्ति औऱ आस्था काफी पसंद आ रही है तो वहीं कुछ कट्टरपंथी उनकी इसके लिए आलोचना भी कर रहे हैं। वो उर्फी को नापाक मुसलमान बता रहे हैं। हालांकि उर्फी को इस सबसे कुचच फर्क नहीं पड़ता है और वो अपने मन की हमेशा ही करके रहती हैं।

Read more about: uorfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X