'युवा बिस्तर में उर्फी जावेद की फोटो देखते हैं'...चेतन भगत के बयान पर भड़कीं Urfi, दिया जवाब

Urfi Javed reaction on Chetan Bhagat: सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अब खबरों में भी किसी ना किसी वजह से बनी रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी बोल्ड और अतरंगी आउटफिट के लिए अक्सर ट्रेंड करती हैं। कई बार कई सेलेब्स भी उनकी फैशन च्वाइस पर अपनी राय दे चुके हैं। पिछले दिनों जाने माने लेखक चेतन भगत ने भी ऐसा ही किया था।
दरअसल, चेतन भगत ने अपने वक्तव्य में उर्फी जावेद का जिक्र किया था। चेतन भगत ने यूथ के बीच सोशल मीडिया के नशे के मुद्दे पर बात करते हुए था- 'इंटरनेट सही चीज है, लेकिन इसने युवाओं को कमजोर कर दिया है. पूरा दिन लड़के फोन में रील्स वीडियो देखते हैं, तस्वीरें लाइक करते हैं। युवा उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहे हैं। लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहे हैं।'
चेतन भगत के इस बयान पर उर्फी जावेद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पापाराज़ी ने जब उर्फी जावेद से चेतन भगत के बयान पर रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा कि, उन्हें नहीं पता कि उस वक़्त वो क्या सोच रहे थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि साहित्यिक मंच पर उन्हें उर्फी जावेद के बारे में नहीं बोलना चाहिए था। उर्फी इतने पर नहीं रुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर लिखी अपनी बात
उर्फी जावेद ने बाद में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चेतन भगत पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'जब अपनी आधी उम्र की लड़की को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में मैसेज कर रहे थे तब भी उन लड़कियों के कपड़ों से भटकाया था? ऐसे ही आदमी होते हैं जो अपनी कमियों को जानने के बजाए औरतों को गलत ठहराते हैं।'

उर्फी जावेद ने कहा
उर्फी जावेद ने कहा- 'तुम बेगैरत हो तो इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें लड़की या उसके कपड़ों की गलती है। फालतू में मुझे अपनी बातों को लेकर आए, मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनसे यंग लड़के भटक रहे हैं, सच में बकवास हरकत है। तुम्हारा यंग लड़कियों को मैसेज करना उनके लिए भटकाने वाला नहीं था?'

लगाई क्लास
उर्फी जावेद इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने आगे भी लिखा- 'रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो तुम बीमार दिमाग वाले लोगों। मर्दों के बर्ताव के लिए औरत को जिम्मेदार ठहराना 80 के दशक की बात हो गई है मिस्टर चेतन भगत। अपने से आधी उम्र की लड़कियों को जब तुमने मैसेज किए, तो तुम्हें कौन भटका रहा था? हमेशा दूसरों पर उंगली उठाओ और अपनी गलती मत देखो। तुम्हारे जैसे लोग युवा को बिगाड़ रहे हैं मैं नहीं। तुम जैसे लोग लड़कों को ये सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों का ठीकरा औरतों और उनके कपड़ों पर फोड़ा जाता है।

सुर्खियों में हैं उर्फी
उर्फी जावेद अपनी इस बयान की वजह से एक बार फिर छाई हुई हैं। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











