Uorfi Javed ने इस प्रतिभागी को दिया दिल, बोली- तुम्हारी मां को भी मना लूंगी

Uorfi Javed

Uorfi Javed in love with Kashish Thakur: सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अब खबरों में भी किसी ना किसी वजह से बनी रहती हैं। आप उन्हें पसंद करें या नहीं लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं। उर्फी जावेद अपनी बोल्ड और अतरंगी आउटफिट के लिए अक्सर ट्रेंड करती हैं। अब उर्फी जावेद एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स4 में नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं, बहुत ही कम समय में उर्फी जावेद को शो का एक प्रतिभागी बेहद पसंद भी आने लगा है। शो में उर्फी जावेद को अपने सपने का राजकुमार मिल गया है और ये कोई और नहीं बल्कि रोडीज एक्सट्रीम के विजेता रह चुके कशिश ठाकुर हैं। उर्फी जावेद इन्हें अपना दिल दे बैठी हैं।

उन्होंने शो में कहा कि वो जानती हैं कि वो एक विवादित शख्स हैं। लेकिन अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए उन्होंने कहा - मैंने तो हां कर दी है, अब तुम्हारी बारी है। उन्होंने यहा तक कहा कि वो कशिश ठाकुर की मां को भी राजी कर लेंगी।

विवादित हैं उर्फी!

विवादित हैं उर्फी!

उर्फी जावेद ने इस दौरान ये भी कहा कि, उन्हें मालूम है कि वो एक विवादित सेलिब्रिटी हैं। लेकिन उन्होंने इस बात को भी माना कि वो कशिश की मां को मना लेंगी।

उर्फी जावेद ने कहा

उर्फी जावेद ने कहा

उर्फी जावेद ने ये भी कहा कि वो एक खुले विचारों वाली विवादित शख्स हैं लेकिन किसी को भी असली उर्फी के बारे में नहीं पता है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से उर्फी जावेद कई वजह से सुर्खियों में हैं।

पारस कलनावत के साथ था अफेयर

पारस कलनावत के साथ था अफेयर

उर्फी जावेद पहले अनुपमा फेम पारस कलनावत के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, बाद में दोनों का ब्रेक अप हो गया और तब से उर्फी जावेद ने खुद को सिंगल ही बताया है।

चेतन भगत ने किया था जिक्र

चेतन भगत ने किया था जिक्र

पॉपुलर लेखक चेतन भगत ने एक कार्यक्रम में यूथ के बीच सोशल मीडिया के नशे के मुद्दे पर बात करते हुए उनका जिक्र किया। उन्होंने कहा था - इंटरनेट सही चीज है, लेकिन इसने युवाओं को कमजोर कर दिया है. पूरा दिन लड़के फोन में रील्स वीडियो देखते हैं, तस्वीरें लाइक करते हैं। युवा उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहे हैं। लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X