..................... Uorfi aka Urfi Javed can not travel in UAE due to this reason, shares on social media। उर्फी जावेद कभी नहीं जा सकेंगी यूएई, आउटफिट नहीं इस वजह से मुसीबत में पड़ीं - Hindi Filmibeat

Uorfi Javed कभी नहीं जा सकेंगी UAE! आउटफिट नहीं इस वजह से मुसीबत में पड़ीं

Uorfi Javed

Uorfi Javed in trouble: सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद अब खबरों में भी किसी ना किसी वजह से बनी रहती हैं। आप उन्हें पसंद करें या नहीं लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं। उर्फी जावेद अपनी बोल्ड और अतरंगी आउटफिट के लिए अक्सर ट्रेंड करती हैं। लेकिन, फिलहाल उर्फी जावेद कुछ और वजह से सुर्खियों में हैं।

Recommended Video

Urfi Javed ने Wine Glasses के साथ Create किया New Look, Internet पर जमकर Viral हुआ Video! |FilmiBeat

दरअसल, उर्फी जावेद की परेशानी अरब देशों में बदले गए नियमों से बढ़ी है। अरब देशों में अब एकल नाम वाले भारतीय नहीं जा सकेंगे। इसके बाद उर्फी जावेद ने अपना दुख बयां किया कि, वो अब कभी यूएई नहीं जा सकेंगी। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना दुख बयां किया है।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'मेरा ऑफिशियल नाम अब सिर्फ UORFI है।' बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही उर्फी ने अपने नाम में बदलाव किया है। साथ ही, उर्फी जावेद ने इंग्लिश में अपने नाम में 'O' जोड़ा है और अपना नाम 'Uorfi' कर लिया है। यहां तक कि उर्फी ने अपने सभी दस्तावेजों में नाम बदल दिया है जिसमें पासपोर्ट भी शामिल है।

 नाम बदलने से बढ़ी मुसीबत

नाम बदलने से बढ़ी मुसीबत

लेकिन, अब नाम में बदलाव करना ही उनकी नई मुसीबत बन गई है। उर्फी जावेद ने अपना दुख सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उर्फी जावेद इस बार इसी वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन, पिछले दिनों उर्फी अपनी आउटफिट की वजह से छाई हुई थीं।

नई वीडियो ने मचाया बवाल

नई वीडियो ने मचाया बवाल

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपनी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टॉपलेस हैं और अपने आगे उन्होंने दो सफेद ग्लास रखा है। उर्फी जावेद का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

लुक है खास

लुक है खास

उर्फी जावेद ने इस बोल्ड लुक को ग्लॉसी मेकअप और ब्राउन लिप शेड के साथ पूरा किया है। हसीना ने अपने इस लुक को और ज्यादा खास बनाने के लिए सामने से बालों की फ्लिक भी निकाली हुई है।

'बिग बॉस ओटीटी' से मिली लोकप्रियता

'बिग बॉस ओटीटी' से मिली लोकप्रियता

उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद ये एक्ट्रेस अब रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में भी जलवे बिखेर रही है। इसके साथ ही उर्फी जावेद के 'स्प्लिट्सविला' में लव एंगल काफी सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X