केंद्रीय मंत्री और क्योंकि सास भी कभी बहू थी की तुलसी स्मृति ईरानी कोरोना पॉज़िटिव
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, आजकल बिहार चुनाव की स्टार प्रचारक हैं लेकिन अब वो कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं। स्मृति आखिरी बार बिहार में एक चुनाव रैली को संबोधित करते दिखाई दीं। फिलहाल उन्होंने खुद अपने ट्विटर पर ये जानकारी साझा की है।
स्मृति ने ट्वीट करते हुए लिखा - मेरा कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव है। मैं उन सभी लोगों से टेस्ट करवाने की गुज़ारिश करती हूं जो हाल फिलहाल मेरे संपर्क में आए।

स्मृति के इस ट्वीट के बाद फैन्स लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। स्मृति ईरानी ने टीवी से अपनी करियर की शुरूआत की थी लेकिन फिर उनका रूझान राजनीति की तरफ हो चला।


Click it and Unblock the Notifications











