..................... स्मृति ईरानी का मिस इंडिया वीडियो हो रहा है वायरल | smriti Irani’s miss india videos and pics shared by best friend ekta kapoor - Hindi Filmibeat

21 साल की मॉडल स्मृति ईरानी, मिस इंडिया के रैंप पर, एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

स्मृति ईरानी उन बहुत सारे लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो सपने देखते हैं और फिर उन सपनों के पूरे होने का इंतज़ार करते हैं। स्मृति ईरानी ने 21 साल की उम्र में मिस इंडिया में भाग लिया था। अब एकता कपूर ने अपनी दोस्त का 1998 का ये वीडियो शेयर किया है।

एकता ने लिखा - मेरी दोस्त स्मृति के लिए तारीफ भरा पोस्ट। उसने अपनी शुरूआत मिस इंडिया का खिताब हारने के साथ की थी पर वो घर घर में फेमस हो गई।

smriti-irani-s-miss-india-videos-and-pics-shared-by-best-friend-ekta-kapoor

ये उन लोगों के लिए है जिन्हें लगता है कि सफलता मिलना आसान होती है। स्मृति आज एक मिनिस्टर है। उसकी पूरी पर्सनैलिटी बदल चुकी है। अब वो एक कद्दावर नेता है। लेकिन जब उसने शुरूआत की तो वो ऐसी नहीं थी।

स्मृति जब बालाजी के ऑफिस में पहली बार आई थी तो वो एक डरी हुई, सहमी हुई सी सीधी सादी लड़की थी। लेकिन हम जानते थे कि ये लड़की अपनी मुस्कान से सबका दिल जीत लेगी।

हाल ही में उसने एक दोस्त की मदद की जिसके साथ उसने कभी काम नहीं किया है। अपनी नींव से जुड़े रहने की ये खूबी उसे एक बेहतरीन इंसान बनाती है। मुझे तुम पर गर्व है स्मृति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X