Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट उमर रियाज- जानें करियर, अफेयर से लेकर पूरी प्रोफाइल
बिग बॉस 15 का दमदार आगाज हो चुका है। बिग बॉस शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट देखने को मिले हैं। जिनमें से एक हैं उमर रियाज। उमर रियाज बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज के भाई हैं। आसिम रियाज सिद्धार्थ शुक्ला के अच्छे दोस्त और खूब फैन फॉलोइंग हासिल करने वाले कंटेस्टेंट थे। अब इस सीजन में उमर रियाज ने हिस्सा लिया है।
बिग बॉस 15 के लिए उमर रियाज ने काफी तैयारी की है। उनके भाई का सीधा फायदा उन्हें मिलता दिख रहा है। आसिम खुद भाई के लिए जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 15 के प्रीमियर में आसिम ही भाई उमर रियाज को छोड़ने आए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीर में जन्में उमर रियाज फिटनेस फ्रीक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उमर रियाज एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में डॉक्टर रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपने पैशन के लिए इस प्रोफेशन को छोड़ दिया और मॉडलिंग क्षेत्र में कदम रखा।
अफवाहें तो ये भी हैं कि उमर रियाज एक्ट्रेस सोनल वेंगुरलेकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। उमर रियाज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उन्हें लाखों फैंस फॉलो करते हैं और अच्छी खासी फैन फॉलोइंग अब तक वह हासिल कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











