Ullu App के मसाज पार्लर में प्यार, धोखा और तड़का! लौट आईं भारती झा Happy Ending Part 2 के साथ

Ullu Happy Ending Part 2 Release Date: उल्लू ऐप की चर्चित वेब सीरीज 'हैप्पी एंडिंग' का दूसरा पार्ट इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। इस बोल्ड ड्रामा में एक बार फिर भारती झा लीड रोल में नजर आएंगी।
Happy Ending Part 2 की रिलीज डेट
'हैप्पी एंडिंग पार्ट 2' कल यानी 25 जुलाई को उल्लू पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। पहले पार्ट की तरह, इसका दूसरा हिस्सा भी रोमांस, साजिश और धोखे से भरा हुआ होगा। भारती झा के साथ इस बार प्रियंका हलदर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। अगर आपने अभी तक पहला पार्ट नहीं देखा है, तो उसकी कहानी समझना भी जरूरी है।
क्या है कहानी
इस सीरीज में भारती झा 'चंपा' नाम की एक महत्वाकांक्षी महिला का रोल निभा रही हैं, जो एक मसाज पार्लर में काम करती है। चंपा ना केवल अपने काम में माहिर है, बल्कि अपने पार्लर को बंद होने से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वह अपने बॉस को मनाने के लिए चालाकी और इमोशन का इस्तेमाल करती है।
वहीं प्रियंका हलदर एक सख्त और चालाक बॉस के रोल में नजर आती हैं, जो फायदे के लिए कोई भी फैसला लेने से पीछे नहीं हटती। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब चंपा की बॉस, उसके बॉयफ्रेंड से एक डील करने की कोशिश करती है।
ट्रेलर में क्या दिखाया गया?
'हैप्पी एंडिंग पार्ट 2' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे चंपा अपने बॉस को पार्लर बंद ना करने के लिए मनाती है। वह कभी फ्लर्ट करती है, तो कभी इमोशनल होकर बात को अपने साइड में करने की कोशिश करती है। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब बॉस, चंपा के बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने का ऑफर देती है।
पहले पार्ट में क्या हुआ था?
पहले पार्ट की कहानी चंपा और उसके छोटे से मसाज पार्लर के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने खास तरीके से कस्टमर्स को खुश करती है, लेकिन जब बॉस को पार्लर से ज्यादा मुनाफा नहीं होता, तो वह इसे बंद करने का फैसला कर लेती है। वहीं, बॉस की नजर चंपा के बॉयफ्रेंड पर भी पड़ती है और वह चंपा के साथ-साथ उसके बॉयफ्रेंड में भी इंट्रेस्ट दिखाने लगती है।
'हैप्पी एंडिंग पार्ट 2' को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। अगर आप बोल्ड वेब सीरीज के शौकीन हैं तो यह शो आपको जरूर पसंद आएगा।


Click it and Unblock the Notifications











