UK07 Rider Health: ICU से बाहर अनुराग डोभाल ने किया पहला पोस्ट, बोले- आज मैं एक अनाथ हूं...
Anurag Dobhal First Post: मोटोव्लॉगर अनुराग डोभाल, जिन्हें 'यूके07 राइडर' के नाम से जाना जाता है, पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत और निजी विवादों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अस्पताल से अपनी स्थिति को लेकर नया अपडेट साझा किया है, जिससे उनके प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली है। हादसे के बाद अनुराग ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुराग डोभाल का पहला पोस्ट
अनुराग ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कभी सोचा नहीं था कि ज़िंदा रहूंगा। जिस रास्ते पर मैं गया था, वहां से वापस आना नामुमकिन था। मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है। आज मैं एक अनाथ हूं। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, क्या करूंगा। लेकिन एक नया जन्म मिला है, तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने। बहुत सारे लोग मेरे लिए परेशान हैं। मैं ICU से बाहर हूँ और फिलहाल सुरक्षित हूं। शुक्रिया उन लोगों का जो मेरे साथ हैं और जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की। शायद यही आपकी दुआओं की वजह से यह जन्म मिला है। बाकी सब भगवान भरोसे छोड़ दिया है।"
लाइव स्ट्रीमिंग में सुसाइड की कोशिश
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कथित आत्महत्या की कोशिश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच पारिवारिक विवादों और एक कार दुर्घटना की खबरों ने भी मामले को और गंभीर बना दिया।
इलाज के दौरान अनुराग की सर्जरी की गई, क्योंकि उन्हें फ्रैक्चर की चोटें आई थीं। उनकी पत्नी रितिका चौहान और परिवार के अन्य सदस्य इस मुश्किल समय में लगातार उनके साथ मौजूद रहे।
कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन घर लौटते समय अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उनके मैनेजर रोहित पांडे के अनुसार, स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा।
ICU से बाहर हैं अनुराग डोभाल
अब अनुराग ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह अब सुरक्षित हैं और आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


Click it and Unblock the Notifications











