नेहा कक्कड़ और अभिजीत भट्टाचार्य की बहस में कूदे उदित नारायण, बोले- 'इस चीज में नशा है'

udit narayan abhijeet bhattacharya neha kakkar

हाल ही में रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में अभिजीत भट्टाचार्य आए थे। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि इस दिन सिंगर नेहा कक्कड़ और दिग्गज सिंगर के बीच बहस होने वाली है।

हमेशा अपने बयानों के लेकर खबरों में रहने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने शादी में गाने को लेकर कुछ ऐसा कह डाला था जो कि नेहा कक्कड़ को अच्छा नहीं लगा था। इस दौरान जज नेहा कक्कड़ के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। इस पर सिंगर उदित नारायण ने भी रिएक्ट किया है।

उदित नारायण ने कहा, ''शादी में गाना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन मै इससे बचता हूं। इससे अच्छा है टिकट लगाकर अपना शो किया जाए, इसका नशा ही अलग है। एक बार लता मंगेशकर जी को भी शादी में गाने के लिए करोड़ों रुपए ऑफर हुए थे लेकिन उन्होने मना कर दिया।'' उदित नारायण का ये बयान अब वायरल हो रहा है।

क्या था पूरी विवाद?

अभिजीत ने इस दौरान कहा था, ''कोई भी पैसा दिया या शादी में गाने लगे, उसकी औकात कम हो जाती है। मेरी औकात है, मैं बोल देता हूं, मैं नहीं गाऊंगा। दुनिया की कोई ताक़त तुम्हें ख़त्म नहीं कर सकती। आप मेरी बातों को पर्सनली मत लीजिये। फर्क यही है, मै यही शिक्षा ही दे रहा हूं कि 1 करोड़ रुपये में गाना या 1 करोड़ रुपये को ठुकराना, दोनों में बहुत फर्क है, मैं बस यही सिखाना चाहता हूं।" इसके बाद नेहा कक्कड़ को अभिजीत की इस बात पर गुस्सा आ गया।

नेहा कक्कड़ ने दिया जवाब

नेहा कक्कड़ ने प्रतियोगी बच्चे से कहा, "आप अपनी मेहनत का कमाओ या मेहनत का तो कैसे भी कमा सकते हो। शादी में गाना बुरी बात नहीं है। जो फैन्स होते हैं, वो आपको पसंद करते हैं, इसलिए आपको बुलाते हैं। काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है। अगर आपको शादी में भी गाना पढ़े, तो आप प्लीज गाओ। अगर आपको सम्मान मिल रहा है, आपको कोई प्यार से बुला रहा है तो कृपया जाओ। शादी में गाना कोई गलत बात नहीं होती है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X