..................... Udit narayan, Anuradha paudwal and kumar sanu will arrive in The Kapil sharma show watch prorm video - Hindi Filmibeat

द कपिल शर्मा शो में शिरकत लेंगे उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल और कुमार शानू- प्रोमो वीडियो

द कपिल शर्मा शो के रविवार के एपिसोड में मशहूर गायक उदित नारायण, संगीत की दिग्गज अनुराधा पौडवाल और कुमार शानू के साथ इस शो की शोभा बढ़ाएंगे। इन जाने-माने गायकों ने अपनी ज़िंदगी की किताब से कुछ पन्ने साझा किए और होस्ट कपिल शर्मा और उनके क्रेज़ी परिवार के साथ खूब मस्ती की।

उदित नारायण के खुश चेहरे के बारे में चर्चा करते करते हुए कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने व्यवहार के कारण परेशानी का सामना किया है। असल में, कपिल शर्मा ने पूछा, "आप फ्लाइट में जाते हैं, आपके इतने फैंस हैं, और आपका वैसे भी स्माइलिंग फेस है, तो कभी किसी की बीवी साथ में बैठी हो और आपने वैसी ही स्माइल दी हो आदत के अनुसार, और बाद में उसका पति आ गया कि क्या कर रहे थे आप, मेरी बीवी को स्माइल दी उसके पैसे दो।"

Kapil sharma show

इस पर उदित नारायण ने जवाब दिया, "पहले बीवी आती है, गले वले लगती है। फिर पति आता है, यार मैं भी गले लगता हूं। मुझे आपके गाने बहुत पसंद हैं, और आप आदमी भी बहुत अच्छे लगते हो मुझे। तो मेरी बीवी इतना पसंद करती है, तो मुझे तो पसंद करना ही है।"

इस दिलकश गायक ने अपने ज्ञान के कुछ मोती साझा करते हुए कहा, "कलाकार का मतलब यही है। लोग आपसे प्यार करें और वो प्यार लेने के लिए बहुत कुछ देना पड़ता है, बहुत कुछ करना पड़ता है।"

द कपिल शर्मा शो में देखिए ऐसे ही और दिलचस्प किस्से, इस रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X