उदयपुर हत्याकांड से मचा बवाल, उर्फी जावेद ने किया ऐसा पोस्ट, जान से मारने की धमकी, होगी FIR !
बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद एक बार फिर से इंटरनेट पर छाई हैं। इस बार उनके वायरल होने की वजह यह है कि उन्हें धमकी और भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि उर्फी जावेद इस मामले को लेकर एफआईआर करने जा रही हैं। इसकी वजह यह है कि उर्फी जावेद ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड की निंदा की।

उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे कमेंट्स मिल रहे हैं। उर्फी जावेद ने कन्हैयालाल हत्याकांड की हत्या पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था कि अल्लाह ने कभी भी धर्म के नाम पर ऐसी बर्बरता को मंजूर नहीं किया था। कई सारे कमेंट के बीच उर्फी जावेद को एक यूजर ने गाली देते हुए लिखा है कि मुंह बंद कर चुडैल, तुझे क्या पता इस्लाम क्या है।

जान से मारने की धमकी
उर्फी जावेद ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि ये शख्स मुझे धर्म के नाम पर मारने की धमकी दे रहा है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ों के कारण चर्चा में भी रहती हैं और कई दफा उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया गया है।

उर्फी जावेद की सेक्सी फोटो
इंटरनेट पर उर्फी जावेद की तस्वीरें सबसे अधिक वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर से चलते हैं उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम पर। उर्फी अपने कपड़े खुद स्टाइल करती हैं। और किसी भी सामान से खुद के लिए शॅार्ट कपड़े बना देती हैं।

उर्फी जावेद का सबसे हॅाट अंदाज
बता दें कि उर्फी जावेद लखनऊ गर्ल हैं। मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं उर्फी जावेद। उर्फी जावेद इंस्टग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने स्टाइल और बोल्डनेस को लेकर पहचानी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications