Twinkle Arora: बुखार में तप रही थी ये हसीना, फिर भी अपने काम से नहीं किया किनारा करती रही शूटिंग

Twinkle Arora Health: मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा यानी नेहमत टेलीविजन शो 'उडारियां' में लीप के बाद अपने नए पहनावे से फैंस को प्रभावित कर रही हैं। एक्ट्रे अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करने में कभी विफल नहीं होती है, वह दर्शकों की नसों को पकड़ना और उन्हें अपने साथ हंसाना और रुलाना जानती हैं। जब प्रोफेशनलिज्म की बात आती है, तो उडारियां की एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा उर्फ नेहमत को कोई हरा नहीं सकता है। न केवल कम समय में उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया बल्कि अपने फिल्मी बिरादरी के दोस्तों के बीच अपने पेशेवर और हमेशा काम के लिए तत्पर रहने के रवैये को लेकर भी उन्होंने काफी प्रशंसा भी हासिल की है।
बुखार में भी की शूटिंग
हाल ही में ट्विंकल अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि उन्हें 101।1 डिग्री बुखार था, दवा चल रही थी और डॉक्टर द्वारा आराम करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली। जबतक उनका शॉट परफेक्ट नहीं हो जाता वो तब तक अपने शॉट्स देती ही रहती हैं। इस फोटो को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं और लगातार एक्ट्रेस के सही होने की दुआ मांग रहे हैं। यही नहीं, ट्विंकल अरोड़ा की जब मां का देहांत हुआ था तो भी वो तुरंत सेट पर पहुंच गई थीं।
परिवार करता है सपोर्ट
ट्विंकल अरोड़ा जो इन दिनों चंडीगढ़ में 'उडारियां' की शूटिंग कर रही हैं उनके पास अभी बहुत से प्रोजेक्ट्स हैं। आपको बता दें, ट्विंकल का परिवार कलाकार बनने के उनके सफर में उनका भरपूर समर्थन करता है। वे 'उड़ारियां' का एक भी एपिसोड देखने से नहीं चूकते। ट्विंकल बताती हैं, "मेरा परिवार उडारियां देखता है और उन्हें यह पसंद है! वे कोई भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद मुझे हमेशा कॉल आती है। मेरी नानी सुपर इंवेस्टेड हैं और इसे देखने के लिए हमेशा सुपर एक्साइटेड रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications