इंडस्ट्री से तंग आकर छोड़ी एक्टिंग, 3 साल बाद लौटी तो इस हसीना ने टीवी पर मचा दिया बवाल

Udaariyaan Actress: Aditi Bhagat Career Struggle: टीवी शो 'उड़ारियां' काफी ज्यादा मशहूर हुआ था और इस साल 2021 में शुरू किया गया था। जिसके कलर्स टीवी पर 1000 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। अब इस शो में 15 साल का लीप देखा गया है। जिसमें अविनेश रेखी के अलावा श्रेया जैन और अदिति भगत को सरब, मेहर, और हनिया के रोल में देखा जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल अदिति भगत को शो में देखा गया था और उन्होंने आसमां ढिल्लों गिल का किरदार निभाया था। लेकिन अब वह 15 साल के लीप के बाद में आसमां ढिल्लों गिल की बेटी हनिया गिल के किरदार में नजर आ रही है।
एक इंटरव्यू में हाल ही में अदिति भगत ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह एक्ट्रेस बनने के लिए अपने घर पटना से मुंबई आई तो इस इंडस्ट्री से तंग आकर इसे छोड़ दिया था। इसके बाद 3 साल बाद 'उड़ारियां' शो से उन्होंने एक बार फिर वापसी की। एक्ट्रेस ने इसको लेकर खुलकर बात भी की।
अदिति भगत ने इस पर कहा कि "जब मैं मुंबई आ गई थी तो मुझे बहुत सारी अजीब चीजों का सामना करना पड़ा। मैं इस इंडस्ट्री से परेशान हो गई थी और मैंने स्पाई बहू शो को छोड़ दिया। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और मैं 2 साल तक अपने घर पटना पर ही रही। इसके बाद में पुणे वापस भी आई थी।"
अदिति भगत आगे बताती है कि "मैंने पुणे आकर एक डांस एकेडमी खोली थी। लेकिन फिर मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं एक्टिंग के बिना नहीं रह सकती हूं। इसीलिए मैंने फिर से एक बार एक्टिंग करने की कोशिश की और मुझे 'उड़ारियां' शो मिल गया। अब मुझे अपनी लाइफ से कोई शिकायत नहीं है।"
शायद आपको ना पता हो लेकिन 'उड़ारियां' शो को रवि दुबे और सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। लीप से पहले इस शो में मेन कैरेक्टर के तौर पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी के अलावा इशा मालवीय को भी देखा जा रहा था। बता दे कि यह शो टीआरपी की लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











