टीवी की सबसे छोटी स्टार की फैन हैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार!
[टेलीविजन] बात हो रही है हमारी समझदार सी चकोर की। जी हां,स्पंदन चतुर्वेदी यानि कि कलर्स के सीरियल उड़ान की चकोर को सरप्राइज़ तब मिला जब उन्हें सायरा बानू की बर्थ डे पार्टी का इन्विटेशन मिला। दरअसल, सायरा बानो, चकोर की बहुत ही बड़ी फैन हैं और उन्होंने स्पंदन को इन्वाइट किया। स्पंदन भी उनसे मिलने के लिए बहुत ही एक्साइटेड दिखीं। हालांकि उन्हें शूटिंग पूरी कर इस पार्टी में पहुंचने के लिए थोड़ा लेट हुआ पर फिर भी उन्होंने काफी इंजॉय किया।

इतना ही नहीं सायरा बानू ने बैठ कर उनसे ढेर सारी बातें की। हाल ही में सायरा बानू ने अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें अमिताभ बच्चन से लेकर कई सितारों ने विश किया। लेकिन सेलिब्रेशन की वजह तो अब चकोर के पास भी है। हैं ना ;)


Click it and Unblock the Notifications











