KKK 13: रोहित शेट्टी के शो में हुई इन दो बहुओं की एंट्री? एक से बढ़कर एक स्टंट करती आएंगी नजर

This two actresses to enter in Rohit Shetty's show: रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों को बेसब्री से हर साल इंतजार रहता है। इस शो में रोहित शेट्टी प्रतिभागियों से एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। शो के अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई सेलेब्स के नाम की लगातार चर्चा हो रही है।
लेकिन, इस बीच खबरें आ रही है कि दो टीवी अभिनेत्रियों को इस रियलिटी शो के लिए फिलहाल फाइनल कर लिया गया है। 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री रूही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह की शो में एंट्री हो गई है। शो पर उनका आना कंफर्म माना जा रहा है। दोनों ही अभिनेत्री खुद शो में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने शो में भाग लेने को लेकर कहा- इस शो में भाग लेना मेरे लिए काफी बढ़िया अनुभव होगा। इसके जरिए मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए तैयार हूं। मैं बहुत उत्साहित भी हूं। मैंने खुद को जिंदगी में आगे बढ़ाने के लिए काफी पुश किया है ताकि जिंदगी में अच्छा कर सकूं। मैं जानती हूं कि यह शो आसान नहीं है, लेकिन मैं इस शो में खुद को फिजिकली और मेंटली टेस्ट करने जा रही हूं।'
वहीं, रुही के अलावा अंजुम फकीह को भी देखने के लिए 'खतरों के खिलाड़ी' के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इससे पहले शिव ठाकरे का नाम भी लगभग कंफर्म माना जा रहा है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार असीम रियाज़, शिव ठाकरे, नकुल मेहता, अंकिता गुप्ता, अर्चना गौतम, मुनव्वर फारूकी और सनाया ईरानी शो के लिए फाइनल हो चुके हैं।
वहीं, मेकर्स ने शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन को भी शो में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है। शो की शूटिंग इस साल जून में शुरू हो जाएगी। वहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग अर्जेंटीना में होने की संभावना है। 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












