कलर्स के नए सीरियल महाकाली के दो एक्टर्स की कार एक्सी़डेंट में मौत
हाल ही में कलर्स पर एक नया सीरियल शुरू हुआ है - महाकाली - अंत ही आंरभ है। शनिवार की शाम इस सीरियल के सेट पर शोक का माहौल था। सीरियल के दो एक्टर्स - गगन कांग और अरिजित लवानिया की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।

ये दुर्घटना शनिवार की शाम हुई। इस हादसे से सीरियल की टीम सहित टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। गगन कांग और उनके दोस्त इस घटना के बाद सदमें मे हैं।


Click it and Unblock the Notifications