अमिताभ बच्चन के केबीसी सेट पर 2 कोरोना पॉज़िटिव, मलाईका अरोड़ा के डांस शो पर 7 पॉज़िटिव, शूटिंग बंद
टीवी की दुनिया में शूटिंग तो शुरू हो चुकी है लेकिन कोरोना का कहर जारी है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव से निगेटिव होने के बाद कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू की थी। लेकिन अब सेट पर दो लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं जिसके बाद शो की शूटिंग बंद कर दी गई है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सेट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि विश्व एक साथ बदल चुका है। काम शुरू हो गया है पूरी सुरक्षा के साथ।

वहीं मलाईका अरोड़ा के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर में भी एक साथ सात लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं जिसके बाद आनन फानन में शो की शूटिंग तुरंत बंद कर दी गई है। मलाईका अरोड़ा के साथ इस शो को गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे थे।
सभी शो की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की जा रही है लेकिन फिर भी टीवी इंडस्ट्री में सेट पर से कोरोना के मामले सामने आना बंद नहीं हो रहे हैं। इससे सभी सितारे और शो का पूरा ही कास्ट और क्रू रिस्क पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
