खतरों के खिलाड़ी 11- अभिनव शुक्ला और दिव्यांका त्रिपाठी होंगे इस सीजन के विनर? ट्विटर पर देखिए फैंस के रिव्यू!

कलर्स का मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 इस वक्त चर्चा में है। इस सीजन को भी सुपर डुपर निर्देशक रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैँ। हर बार की तरह ये सीजन भी काफी धमाकेदार होने वाले हैं और फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैँ। गौरतलब है कि इस सीजन का पहला एपिसोड इस शनिवार को ऑनएयर हुआ था और इसके बाद से ही लोग इसपर अपनी राय दे रहे हैं। ट्विटर पर लोगों के रिव्यू छाए हुए हैं और उन्होने एक एपिसोड के बाद ही अपना फैसला सुनाना शुरु कर दिया है।

रिएक्शन्स की बात करें तो लोग इस सीजन में आईं दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी हो रही है। पहले एपिसोड के बाद से ही इस सीजन के विनर को लेकर लोग चियर करते हुए दिखे।

khatron ke khiladi, divyanka tripathi, abhinav shukla, अभिनव शुक्ला, खतरों के खिलाड़ी, दिव्यांका त्रिपाठी

ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये सीजन अभिनव शुक्ला जीतेंगे या फिर दिव्यांका त्रिपाठी। इसके अलावा निक्की तंबोली को लेकर काफी नाखुश हैं, उनका कहना है कि वो इस शो में ज्यादा नहीं टिक पाएंगी।

इन दोनों के अलावा इस सीजन में श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, वरुण सूद, आस्था गिल, निक्की तंबोली, सना मकबूल, महक चहल, सौरभ राज जैन जैसे सितारे नजर आएंगे।

रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि वो इस शो को काफी इंट्रेस्टिंग तरीके से करते हैं और लोग पसंद भी करते हैँ। इस शो के सबसे ज्यादा सीजन इन्होने ने ही होस्ट किए हैं। फिलहाल ये तो समय ही बताएगा कि इस शो का विनर कौन होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X