जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट किन्नर बहू का एक्सीडेंट, दो बच्चों की खबर मिलने पर नहीं की पति ने बात

rubina dilaik

Rubina Dilaik Twins: टीवी की पॉपुलर चेहरे किन्नर बहू यानि के एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब हाल ही में रुबीना ने इस खुशी को दोगुना कर दिया है। दऱअसल, हसीना ने खुलासा किया कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही रुबीना ने यह भी बताया कि जब यह गुड न्यूज उनके पति अभिनव शुक्ला को पता चली तो उनका इस पर कैसा रिएक्शन था।

रुबिना ने नया टॉक शो 'किसी ने बताया नहीं' लॉन्च किया है और पहले ही एपिसोड में इस हैरान करने वाली खबर से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। रुबिना दिलैक ने कहा, 'मैं आपके साथ शेयर करना चाहती हूं कि हम जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं।'

रुबीना ने आगे कहा, 'जब हमें पहली बार पता चला कि मेरे पेट में जुड़वा बच्चे हैं, तो अभिनव शॉक्ड हो गए थे। वो कहने लगे कि ऐसा नहीं हो सकता है। तो मैंने कहा ये सच है और डॉक्टर भी ये ही कह रहे हैं। वे दो बच्चों के पैदा होने की खबर को हजम ही नहीं कर पा रहे थे। हम जैसे ही क्लीनिक से घर जाने के लिए बाहर निकले, तो पूरे रास्ते हमने एक-दूसरे से बात ही नहीं की। फिर घर पहुंचने के बाद हमें एहसास हुआ कि हमने एक-दूसरे से एक शब्द भी नहीं बोला था। ये हमारे लिए डबल सरप्राइज था। हम इसे डायजेस्ट नहीं कर पा रहे थे।'

इसके साथ ही रुबीना ने कहा कि जुड़वां प्रेग्नेंसी आसान नहीं है। प्रेग्नेंसी के 4-5 महीने के बाद उन्हें पीठ की समस्या होने लगी थी। उन्होंने कहा कि वो स्ट्रिक्ट डाइट का पालन कर रही हैं क्योंकि इस समय ब्लड प्रेशर और जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा होता है। वहीं रुबीना ने कहा कि वह 15 दिनों में डॉक्टर के पास जाती है, क्योंकि डॉक्टर को यह सुनिश्चित करना होता है कि दोनों बच्चे स्वस्थ रूप से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्दी थक जाती हैं और प्रेग्नेंसी से पहले उन्हें कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ था।

Read more about: rubina dilaik television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X