'जुड़वां बच्चों को जन्म देगीं ऐश्वर्या राय बच्चन'

वैसे इससे पहले भी खबरें आ चुकी है कि ऐश, जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं। गौरतलब है कि अमिताभ-जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन नवंबर में अपने और अभिषेक बच्चन के बच्चे को जन्म देने वाली है। आपको बता दें कि भेजा फ्राई की अभिनेत्री और मॉडल भैरवी गोस्वामी ने भी कुछ समय पहले कहा था कि ऐश्वर्या राय बच्चन बेटे को जन्म देने वाली है। ऐश्वर्या राय को इन दिनों बैंकाक के उस आईवीएफ क्लीनिक में देखा जा रहा है जो कि बेटे के क्लीनिक के तौर पर जाना जाता है।
खैर ऐश को बेटा होगा या बेटी या जुड़वां वो तो कुछ समय बाद पता चल जायेगा लेकिन इतन तय है कि ऐश-अभि के बच्चे को लेकर जितना बच्चन परिवार उत्साहित है उससे कहीं ज्यादा उत्साहित और बेकरार भारत देश के लोग हैं तभी तो आये दिन ऐश के होने वाले बच्चे को लेकर बातें होती रहती है। खैर हम भी बच्चन परिवार की तरह ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि जो भी हो स्वस्थ हो, सुंदर हो और देश और बच्चन परिवार का नाम रोशन करे।


Click it and Unblock the Notifications











