Oppss.. अब बॉलीवुड स्टार्स के निशाने पर भी कपिल शर्मा.. बन रहा मज़ाक!
ट्विंकल खन्ना ने अपने नए कॉलम में कपिल शर्मा पर तंज कसते हुए लिखा है कि इन दिनों जूते भी एक हथियार है।
सुनील ग्रोवर से लड़ाई के बाद कपिल शर्मा हर किसी के निशाने पर हैं। टीवी सेलिब्रिटिज से लेकर फिल्मी सितारे कपिल को सलाह दे रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने कपिल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल तो फुटवियर भी एक तरह का हथियार है।
VIDEO: 'हाथ जोड़कर कहता हूं.. सुनील ग्रोवर.. आप कपिल शो में वापस आ जाएं..'
अपने ताज़ा कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने लिखा- फ्लाइट में चाकू, कैंची, ब्लेड यह सब तो हथियार होते ही हैं। लेकिन हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने कलीग पर जूता फेंक कर मार दिया। लिहाजा, अब फुटवियर भी एक हथियार ही है।

बहरहाल, कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर की लड़ाई अब काफी आगे बढ़ चुकी है। एक ओर जहां कपिल शर्मा शो बंद होने की चर्चा है। वहीं कहा जा रहा है कि सोनी चैनल सुनील ग्रोवर के साथ नया शो लांच करने वाली है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है, फिलहाल तो कपिल शर्मा ही जानें।


Click it and Unblock the Notifications