अयोध्यावासियों को स्वार्थी कहते हुए भड़क गए टीवी के लक्ष्मण, बोले- 'इन लोगों ने माता सीता पर भी शक किया था..'

sunil lahri

लोकसभा चुनाव 2024 हो चुके हैं और इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा फैजाबाद सीट की हो रही हैँ। इस सीट में अयोध्या भी आती है और बीजेपी ये सीट हार गई है। लोग इसको लेकर मजाक बना रहे हैं क्योंकि इस बार राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कुछ समय पहले हुई थी।

ऐसा कहा जा रहा था कि इसका असर दिखेगा। हालांकि हुआ इसका उलटा और भाजपा अयोध्या से चुनाव हार गई। इसपर पहले सोनू निगम भड़के थे और टीवी के लक्ष्मण यानि सुनील लहरी भी भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होने ने भी अयोध्या के नागरिकों पर हमला बोला है। सुनील ने अपनी निराशा व्यक्त की और हिंदुओं को 'स्वार्थी' कहा। इस दौरान सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा कीं और उस पार्टी को धोखा देने के लिए हिंदुओं की आलोचना की, जिन्होंने 'अपने राजा को धोखा दिया'।

सुनील ने एक स्टोरी में लिखा था, "हम ये भूल गए ये वही अयोध्यावासी हैं। जिन्होनें वनवास से आने के बाद सीता माता पर भी संदेह किया था। आप उस व्यक्ति को क्या कहते हैं जो ईश्वर को भी नकारता है? इतिहास इस बात का प्रमाण है कि अयोध्या के नागरिकों ने हमेशा अपने राजा को धोखा दिया है।'' सुनील लहरी ने स्वार्थी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और इससे लोग भड़क गए हैं।

लोगों ने दिया जवाब

सुनील लहरी को लोगों ने Instant Bollywood के पोस्ट पर जमकर लताड़ लगाई है। एक ने लिखा है, ''अयोध्या के नागरिक शिक्षित हैं अंधभक्त नहीं।'' एक ने लिखा, ''अयोध्या में राम भक्त रहते हैं अंधभक्त नहीं।'' एक ने लिखा, ''अयोध्यावासियों को धन्यवाद।'' एक ने लिखा, ''लोगो के घर तोड़ने का नातीजा।'' एक का कहना था, ''राम सिर्फ अयोध्या में ही नहीं हर जगह हैं।'' एक ने लिखा, ''राम भक्त और अंधभक्त में फर्क है।'' एक का कहना था, ''अयोध्या सीट हरवा कर भगवान राम ने दिया संदेश, तुम हमें नहीं लाऐ.. बल्कि तुम हमारे नाम से आते रहे..।''

More from Filmibeat

Read more about: sunil lahri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X