Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, चैनल और रिएलिटी शो
[टेलीविजन] छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

चलिए अब जानते हैं, इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, रिएलिटी शो और टॉप 3 चैनल।
कुमकुम भाग्य ने बाजी मारी
पिछले हफ्ते जहां टीआरपी की रेस में साथ निभाना साथिया ने बाजी जीती थी। वहीं इस बार सीरियल रेस से बाहर होकर चौथी पोजिशन पर चली गई। प्रज्ञा का बदला लुक दर्शकों को काफी पसंद आया। इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' रहा टॉप पर।
Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!
वहीं, दूसरा नंबर हासिल किया है 'ससुराल सिमर का' ने। शो में काफी उतार-चढ़ाव दिखाया जा रहा है। जबकि तीसरे नंबर पर है सीरियल 'उड़ान'।
टॉप 3 रिएलिटी शो
रियलिटी शोज़ की बात करें तो इस हफ्ते 'कॉमेडी नाइड्स विद कपिल' की धूम रही। इसी के साथ यह शो है नंबर एक पर। वहीं,स्टार प्लस का शो 'डांस प्लस' इस हफ्ते रहा दूसरे नंबर पर । जबकि लोगों ने 'झलक दिखला जो' को भी एन्जॉय किया और यह है नंबर 3 पर।
Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..घर जाने का टाइम नहीं..
स्टार प्लस है टॉप पर
वहीं, चैनलों की बात करें तो इस हफ्ते स्टार प्लस ने जीत हासिल की है। जबकि दूसरे नंबर पर है कलर्स और तीसरा स्थान मिला है जीटीवी को।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications