Tv रिपोर्ट: 'साथ निभाना साथिया' नंबर 1..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!

[टेलीविजन] छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

television

चलिए अब जानते हैं, इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल और फिर टॉप 3 रिएलिटी शो।

काफी हफ्तों से नंबर 1 की पोजिशन पर रहा 'साथ निभाना साथिया' एक बार फिर टॉप पर है। जी हां, दर्शकों को शो में शुरू हुआ नया ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। गोपी मौत के करीब है और यही बात टीआरपी बटोरने में सफल रही है। बहरहाल, उम्मीद है कि आने वाले कुछ और हफ्तों तक यह अपनी जगह पर कायम रहेगा।

वहीं, दूसरी नंबर हासिल किया है रमन- ईशिता की कहानी 'ये है मोहब्बतें' ने। शो में काफी उतार-चढ़ाव दिखाया जा रहा है। वहीं, भूकंप के सीन भी दर्शकों को बांधने में सफल रहे हैं।

Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!

जबकि, अभि-प्रज्ञा के टूटते रिश्ते को देखकर इमोशनल होते दर्शकों की बदौलत इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' फिर से नंबर 3 की पोजिशन पर बरकरार है। तनु की प्रेग्नेंट कहानी और अभि-प्रज्ञा का टकराव शो को काफी दिलचस्प मोड़ पर ले आया है। बहरहाल, देखते हैं इस ड्रामे को डाइरेक्टर और कितने दिन खींचते है।

रिएलिटी शोज: डीआईडी सुपरमॉम्स रेस से बाहर

रियलिटी शोज़ की बात करें तो इस हफ्ते 'इंडियाज गॉट टेलैंट' की धूम रही। इसी के साथ यह शो है नंबर एक पर। वहीं,'डीआईडी सुपरमॉम्स' और नच बलिए को पीछे कर कपिल शर्मा का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल इस हफ्ते रहा दूसरे नंबर पर । जबकि लोगों ने 'नच बलिए' को एन्जॉय किया और यह है नंबर 3 पर।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X