Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते सबकुछ उल्टा-पुल्टा..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!

[टेलीविजन] छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

television

चलिए अब जानते हैं, इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल और फिर टॉप 3 रिएलिटी शो।

बता दें, इस हफ्ते टॉप 3 की लिस्ट में काफी कुछ उल्टा- पुल्टा हो गया है। जी हां, जहां दिया और बाती हम, कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल महीनों से टॉप 3 में थे, इस हफ्ते लिस्ट से बाहर हैं। वहीं, कुछ सीरियल में आए बदलाव उनके लिए वरदान साबित हुए।

'साथ निभाना साथिया' टॉप पर

इस हफ्ते नंबर 1 पर है 'साथ निभाना साथिया'। लगता है कोकिला बेन की वापसी लोगों को काफी पसंद आई है। वहीं उनकी वापसी के साथ ही कुछ ड्रामा भी शुरू हो चुका है। यानि की सोने पे सुहागा। बहरहाल, अभी शो में काफी ट्वि्स्ट आने वाले हैं। जिससे उम्मीद है कि शो अगले हफ्ते भी अपनी जगह पर जमा रहेगा।

Do You Know: ये हैं टेलीविजन के सबसे बूढ़े एक्टर

'कुमकुम भाग्य लिस्ट' से गायब

वहीं, दूसरे नंबर पर ऊपर चढ़ गई है 'ये हैं मोहब्बतें'। सीरियल में लीड रोल निभा रहे करण ने ईशिता से अपने प्यार का इजहार कर दिया है, लिहाजा, शो को इसका फायदा तो मिलना ही था। वहीं, तीसरे नंबर पर जद्दोजहद कर रही है 'यह रिश्ता क्या कहलाता है'। इस शो में हाल ही में 11 साल का लीप आया है।

क्या होगा गौतम गुलाटी का..इतना ATTITUDE!

रिएलिटी शो में भी हेरा- फेरी

अब रिएलिटी शोज की बात करें तो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' फिर टॉप की पोजिशन से नीचे घिसक कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि दर्शकों को युवा टैलेंट देखने में खासा मजा आ रहा है, और पहले नंबर पर रहा 'इंडियाज गॉट टैलेंट'। वहीं, तीसरे नंबर पर 'डीआईडी सुपरमॉम्स' का जलवा काबिज है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X