Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'ये है मोहब्बतें' रेस से बाहर.. जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!
[टेलीविजन] टेलीविजन की दुनिया अपने आप में अनोखी होती है। हर दिन बदलती कहानी और हर कहानी में बदलते किरदार। कभी दर्शकों को कहानी का यह बदलता रूख पसंद आ जाता है, जबकि कभी कभी दर्शक और सीरियल के बीच बंधी डोर टूट जाती है। लिहाजा, जो शो टॉप पर रहता है वह कभी भी अपने पायदान से फिसल सकता है, जबकि नीचे से कोई भी शो टॉप पर कायम हो सकता है।
बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार। पिछले कई हफ़्तों से टीआरपी के चार्ट पर नंबर 1 की पोजीशन बनाये नागिन अभी भी नंबर 1 पर बरकरार है। तो वहीं दूसरे नंबर पर साथ निभाना साथिया और तीसरे पर कुम-कुम भाग्य रहे।
काफी हफ्तों से नंबर 1 की पोजिशन पर रहा 'नागिन' एक बार फिर टॉप पर है। जी हां, दर्शकों को शो में नागिन बहनों के इंतकाम की कहानी और नागिन-नेवले की दिलचस्प प्रेम कहानी बेहद पसंद आ रही है। बहरहाल, उम्मीद है कि आने वाले कुछ और हफ्तों तक यह अपनी जगह पर कायम रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











