Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, चैनल और रिएलिटी शो
[टेलीविजन] छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

चलिए अब जानते हैं, इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, रिएलिटी शो और टॉप 3 चैनल-
कुमकुम भाग्य टॉप पर कायम
पिछले कई हफ्तों से कुमकुम भाग्य टॉप की पोजिशन पर कायम है। और उम्मीद करते हैं कि आने वाले कुछ और हफ्ते यह नंबर 1 पर ही रहेगी। हो भी क्यों न.. एक बार फिर प्रज्ञा किडनैप जो हो गई है।
वहीं, दूसरा नंबर हासिल किया है 'मेरी आशिकी तुमसे ही' ने। शो में काफी उतार-चढ़ाव दिखाया जा रहा है। जबकि तेजी से ऊपर चढ़ रही शो 'स्वरागिनी' इस हफ्ते है तीसरे नंबर पर।
Do You Know: इतने बिजी हैं ये एक्टर..घर जाने का टाइम नहीं
टॉप 3 रिएलिटी शो
रियलिटी शोज़ की बात करें तो कपिल शर्मा को इस हफ्ते एक बड़ा झटका लगा है। जी हां 'कॉमेडी नाइड्स विद कपिल' आ गई है नंबर 2 पर। वहीं, इसी के साथ नंबर एक पर नया- नवेला शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ'। स्टार प्लस का शो 'डांस प्लस' इस हफ्ते रहा तीसरे नंबर पर ।
Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!
जी टीवी ने मारी बाजी
वहीं, चैनलों की बात करें तो इस हफ्ते जी टीवी ने जीत हासिल की है। जबकि दूसरे नंबर पर है कलर्स और तीसरा स्थान मिला है स्टार प्लस को।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











